Breaking News

एमसीबी/भरतपुर@ चांग भखार की आराध्य देवी मां चांग माता के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

Share


जनहित संघ अंतर्गत पंडो विकास समिति के विशाल भोग-भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, आस्था और सामाजिक समरसता का दिखा अनुपम संगम
-संवाददाता-
एमसीबी/भरतपुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
चांग भखार की आराध्य देवी मां चांग माता के पावन दरबार में रविवार को आस्था,श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जनहित संघ अंतर्गत पंडो विकास समिति द्वारा मंदिर परिसर में विशाल भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां चांग माता के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि,खुशहाली और शांति की कामना की तथा भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा,मां चांग माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं,युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा की भावना का ऐसा माहौल बना कि श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का जीवंत उदाहरण बताया,भोग-भंडारे की शुरुआत जनहित संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार रूप द्वारा मां चांग माता को विधि-विधान से खीर का भोग अर्पित कर की गई, पूजा-अर्चना के उपरांत भंडारे का शुभारंभ हुआ,जहां समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण किया,आयोजन के दौरान सेवा कार्य में युवाओं,माताओं एवं बहनों की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सभी ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं का संचालन कर आयोजन को सफल बनाया,आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मां चांग माता का मंदिर चांग भखार क्षेत्र की लोकआस्था का प्रमुख केंद्र है, यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है और दूर-दराज से लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं,मान्यता है कि सच्चे मन से मां के चरणों में प्रार्थना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनहित संघ अंतर्गत पंडो विकास समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक समरसता, जनकल्याण और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोग-भंडारे का आयोजन किया जाता है, भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे,सहयोग और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल,बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी,जिससे दूर-दूर से आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा,कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ नागरिक,युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, सभी ने मां चांग माता के चरणों में प्रदेश और क्षेत्र की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में सेवा और सहयोग की भावना भी देखने को मिली,जिसने पूरे कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया,भोग-भंडारे के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि चांग भखार की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं आज भी समाज को एकजुट रखने का कार्य कर रही हैं,मां चांग माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार आस्था,सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता ने इस आयोजन को भव्य, अनुकरणीय और अविस्मरणीय बना दिया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply