Breaking News

अम्बिकापुर@27 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिला पीपीओ

Share


जिला शिक्षा अधिकारी ने पेंशन भुगतान आदेश सौंपकर दी स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शिक्षा विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए 27 प्राचार्यों, प्रधानपाठकों एवं कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीपीओ सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एक जुलाई को सेवानिवृत्त हुए नौ प्राचार्यों, सत्रह प्रधानपाठकों तथा एक भृत्य को पीपीओ वितरित किया गया। पीपीओ जारी होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी औपचारिकताओं के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें समय पर पेंशन सहित अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। पीपीओ प्राप्त करने वालों में प्राचार्य मो. साहिद अंसारी, अशोक कुमार वर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, छोटू एक्का, श्याम प्यारी बुनकर, प्रताप नाराय, नरेन्द्र अम्बष्ट, अरुण राय एवं ललन कुशवाहा शामिल रहे। वहीं प्रधानपाठकों में ममता गुप्ता, शुभाशीष मुखर्जी, अलका अग्रवाल, अंबिका प्रसाद सोनी, कृष्ण कुमार अचगले, देवलाल राम यादव, हबीबुर्र रहमान, कुलन राम पैकरा, लक्षन राम सिंह, लाल मोहर सिंह, मगदली तिग्गा, रामलाल प्रसाद, जगदीश सिंह, अनिल राम प्रजापति, तेजबहादुर सिंह, माया सिन्हा एवं देवनाथ रात को पीपीओ प्रदान किया गया। इसके अलावा भृत्य तसउवर हुसैन को भी पेंशन भुगतान आदेश सौंपा गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि विभाग उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ बाजार गये युवक की संदेहास्पद मौत

Share -संवाददाता-सूरजपुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पीपरखार निवासी रामअवतार …

Leave a Reply