Breaking News

कोरिया@ अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय को भावभीनी विदाई,शिक्षा जगत ने दी सम्मानपूर्ण विदाई…

Share


-संवाददाता-
कोरिया,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद राय के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर जिला शिक्षा कार्यालय में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन जीतेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ,जिसमें जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, पूरे कार्यक्रम का वातावरण सम्मान, आत्मीयता एवं भावनात्मक स्मृतियों से ओतप्रोत रहा। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनोद राय के लंबे प्रशासनिक अनुभव, सरल व्यक्तित्व,अनुशासित कार्यशैली तथा शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, वक्ताओं ने कहा कि श्री राय ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए, उनके कुशल प्रशासन और सकारात्मक कार्यशैली से विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर प्रेरणा मिलती रही,अपने विदाई उद्बोधन में श्री विनोद राय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्नेह, सहयोग एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया, उन्होंने विशेष रूप से जीतेन्द्र गुप्ता के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन,सक्रिय सहभागिता और समर्पित कार्यशैली के कारण ही विभाग द्वारा संचालित ‘मिशन 100’ अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सका। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति केवल एक व्यक्ति के प्रयासों से संभव नहीं होती,बल्कि पूरी टीम की एकजुटता, समन्वय और सकारात्मक सोच ही सफलता का आधार बनती है, श्री राय ने कहा कि जीतेन्द्र गुप्ता ने पूरे अभियान के दौरान न केवल प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया, बल्कि अपनी दूरदर्शिता, कार्यनिष्ठा एवं टीम भावना से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाया, उनके नेतृत्व और सहयोग ने मिशन 100 को नई दिशा एवं गति प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सका,उन्होंने विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उनका कार्यकाल सदैव यादगार बना रहेगा,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने श्री विनोद राय का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान किया तथा उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की अनेक यादों को साझा किया, कई कर्मचारियों ने उनके सरल व्यवहार, सहज उपलब्धता और कार्य के प्रति ईमानदार दृष्टिकोण को विभाग की बड़ी पूंजी बताया, समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनोद राय के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी,उपस्थित सभी लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य में भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ बाजार गये युवक की संदेहास्पद मौत

Share -संवाददाता-सूरजपुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पीपरखार निवासी रामअवतार …

Leave a Reply