- सत्र 2026-27 की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित
- युवा नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी,
- छात्र हित,संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मिलेगी नई दिशा
-संवाददाता-
एमसीबी,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए चिरमिरी एवं मनेंद्रगढ़ नगर इकाइयों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई,संगठन ने युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए छात्र हितों की रक्षा,संगठन विस्तार, सामाजिक नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया, नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ दोनों नगरों में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
चिरमिरी नगर इकाई को मिला नया नेतृत्व- चिरमिरी नगर की घोषित कार्यकारिणी में अनुपम पांडे को नगर अध्यक्ष तथा सुमित केशरवानी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया,वहीं कुलदीप पांडेय,कोमल सिंह एवं प्रतिभा गुप्ता को सह नगर मंत्री बनाया गया, इसके अलावा नैतिक कुमार को कार्यालय मंत्री,अभिषेक कुमार को महाविद्यालय प्रमुख, प्रफुल्ल केशरवानी को विद्यालय प्रमुख,ओम कुमार को एसएफएस प्रमुख,मनीषी अग्रहरि को एसएफडी प्रमुख,आशु कुमार को एनसीसी प्रमुख,तनय कुमार को एनएसएस प्रमुख, साक्षी कुमारी को आरकेएम प्रमुख तथा निखिल जायसवाल को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई,नगर कार्यकारिणी में सोहेल,खुशबू सिंह, दीक्षा यादव,शान्या, सत्या,अंशु,प्रियांशु विश्वकर्मा एवं राजू को भी शामिल किया गया,इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अनुपम पांडे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन तथा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है,उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा एवं सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मनेंद्रगढ़ नगर इकाई ने भी संभाली नई जिम्मेदारियां-मनेंद्रगढ़ नगर कार्यकारिणी में राज नामदेव को नगर मंत्री तथा महेश कौशिक एवं सोनाल कुमार को सह नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया,इसके साथ ही रागिनी देवांगन,साक्षी देवांगन,मोनित लालपुरे (एसएफडी प्रमुख),अभिषेक कुमार सिंह (एसएफएस प्रमुख),आदित्य शर्मा (आरकेएम प्रमुख),राहुल प्रजापति (विद्यालय प्रमुख),कृष्ण पनिका (एनएसएस प्रमुख),मनोज तिवारी (कार्यालय मंत्री),शुभम सिंह (सोशल मीडिया प्रमुख) तथा मानसी अग्रवाल को नगर कार्यकारिणी में विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गईं,महाविद्यालय प्रमुख के पद की घोषणा आगामी समय में किए जाने की जानकारी दी गई।
संगठन विस्तार और छात्र हितों पर रहेगा विशेष फोकस- कार्यक्रम के दौरान दोनों नगरों के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय,प्रभावी एवं छात्र-केंद्रित बनाने का संकल्प लिया,वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है,आगामी सत्र में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक गतिविधियों,व्यक्तित्व विकास,सामाजिक सेवा एवं संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी, चिरमिरी में आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक बलबीर पुशाम एवं जिला संगठन मंत्री अशोक यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ,वहीं मनेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सुनीता,राजबली, देव कुमार,अमन, सुजल, विकास, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur