बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान ने एक फीमेल फैन को जवाब दिया जिसने कहा कि वह उन्हें अपने पति से भी ज्यादा प्यार करती हैं। अभिनेता शाह रुख खान के चाहने वालों की कमी नहीं है। रोमांस किंग कहे जाने वाले शाह रुख की दीवानगी ऐसी है कि एक फीमेल फैन ने यहां तक कह दिया कि वह उनसे अपने पति से ज्यादा प्यार करती हैं।
दरअसल, शाह रुख खान मेंगलुरु में एक इवेंट में शरीक हुए। इस इवेंट में एक फीमेल फैन ने उनसे कहा कि वह अपने पति से भी ज्यादा प्यार एक्टर से करती हैं। इतना सुनते ही शाह रुख भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने इवेंट में एक मजेदार जवाब देकर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।
लड़की को शाह रुख खान ने दिया जवाब
जब फीमेल फैन ने कहा कि वह अपने पति से ज्यादा शाह रुख खान से प्यार करती हैं तो एक्टर ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ये सब अकेले में बताना चाहिए ना। मैं जानता हूं कि यह कहने-सुनने की बात है और मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं और मुझे यकीन है कि आपके पति भी समझते होंगे। मैं आप सभी
से प्यार करता हूं। मैं आपके पति से प्यार करता हूं। मैं आपके परिवार से प्यार करता हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
मेंगलुरु जाने का एक्सपीरियंस
सिर्फ फैन ही नहीं,बल्कि शाह रुख खान ने मेंगलुरु के इवेंट में शामिल होने पर भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,धन्यवाद, मंगलुरु। सबसे पहले तो जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे पता नहीं था कि क्या उम्मीद करूं लेकिन एयरपोर्ट से लेकर यहां तक के सफर में आप सभी लोगों से जो अपनापन, प्यार,अच्छाई और उत्साह मिला,वह बहुत अच्छा लगा।
शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्में
डंकी के बाद शाह रुख खान बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। वह इस साल किंग के साथ तीन साल बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे। फिल्म क्रिसमस के आसपास रिलीज होने वाली है। इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur