Breaking News

बलरामपुर@संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की सड़ी-गली लाश,शिनाख्त में जुटी पुलिस

Share


हुड़हुड़ नाला के पास मिली शव,एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
-संवाददाता-
बलरामपुर,26 जून 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौरा के हुड़हुड़ नाला के पास एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल यूनिट व चिकित्सकों की टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार ग्राम चौरा के सरपंच ने मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी थी कि हुड़हुड़ नाला के पास संदिग्ध हालत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी को दी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि महिला का शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने की बात भी सामने आई है। महिला ने काले रंग का पेटीकोट और पीले रंग का ब्लाउज पहन रखा था। इन्हीं पहचान चिन्हों के आधार पर महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अंबिकापुर नगर निगम में 9 एल्डरमैन की नियुक्ति करताराम गुप्ता और संतोष दास सहित कई नाम शामिल

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,26 जून 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश …

Leave a Reply