Breaking News

मनोरंजन@रिया चक्रवर्ती का दर्द : काम बंद,भाई बेरोजगार

Share


अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने करियर के उस मुश्किल दौर को याद किया जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद हो गया था। एक टॉक शो में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 2020 के बाद उनके लिए हालात काफी बदल गए थे और उन्हें लगातार प्रोजेक्ट्स नहीं मिल रहे थे। इसी दौरान उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी नौकरी के अवसर नहीं मिल पा रहे थे, जिससे दोनों के सामने आर्थिक और पेशेवर चुनौतियां खड़ी हो गई थीं। रिया चक्रवर्ती हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब टॉक शो ‘डबल डेट’ में अपने भाई के साथ नजर आईं। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन को संभालने की कोशिश की। इसी दौर में रिया और शोविक ने मिलकर ‘चैप्टर 2’ नाम का बिजनेस शुरू किया। रिया ने बताया कि शुरुआत में दोनों के लिए साथ काम करना आसान नहीं था। कई बार छोटी-छोटी बातों पर बहस बढ़ जाती थी और तनाव की स्थिति बन जाती थी। हालांकि समय के साथ दोनों ने अपने काम और जिम्मेदारियों को समझा और चीजें धीरे-धीरे बेहतर होने लगीं। रिया ने कहा कि वह कंपनी में अकाउंट्स और कंप्लायंस से जुड़े काम देखती हैं, जबकि शोविक ऑपरेशनल और अन्य प्रबंधन कार्य संभालते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बड़े भाई-बहन के रिश्ते के साथ बिजनेस चलाना एक अलग अनुभव है, जिसमें कई बार मतभेद भी होते हैं, लेकिन समय के साथ संतुलन बन गया है। बातचीत के दौरान रिया ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वह अपने बिजनेस का नाम ‘चुड़ैल का बदला’ रखना चाहती थीं। उन्हें यह नाम दिलचस्प और अलग लगा था और वह इससे जुड़े मर्चेंडाइज और टी-शर्ट्स तक बनाने की सोच रही थीं, लेकिन परिवार और टीम के अन्य लोग इस नाम के खिलाफ थे।


Share

Check Also

मनोरंजन@अमिताभ बच्चन परपान गिरने के बाद क्या हुआ था…

Share हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिंदु ने फिल्मों में ‘वैम्प’ के किरदारों से अपनी …

Leave a Reply