जानी-मानी ऑथर शोभा डे ने रोम-कॉम ड्रामा कॉकटेल 2 देखने के बाद फिल्म और कलाकारों की परफॉर्मेंस के बारे में अपना रिव्यू शेयर किया है।
शाहिद कपूर,कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही अच्छी कमाई कर रही है। 6 दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया, लेकिन फिल्म को रिव्यू मिला-जुला मिल रहा है।
हाल ही में जानी-मानी ऑथर शोभा डे ने होमी अदजानिया निर्देशित कॉकटेल 2 देखी और सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने पहली वाली कॉकटेल (2012) वाली मूवी को ज्यादा बेहतर बताया है।
शोभा डे ने किया कॉकटेल 2 का रिव्यू
शोभा डे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कॉकटेल 2 का रिव्यू
शेयर किया। उन्होंने कहा,कॉकटेल 2 देखकर आई हूं। खैर,यह कॉकटेल1 जैसी तो बिल्कुल नहीं है। वह कॉकटेल क्या थी और यह क्या है। मुझे लगता है कि इससे उबरने के लिए मुझे पांच नेग्रोनी (एक तरह की ड्रिंक) पीनी पड़ेंगी। इसका ना सिर है ना पैर है। कुछ भी नहीं है। कहानी बेतुकी है।
रश्मिका को लेकर बिगड़े बोल
शोभा डे ने फिल्म को बेतुका बताने के साथ-साथ स्टार्स की परफॉर्मेंस के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा,शाहिद तुम्हें नए हेयरकट की जरूरत है,हालांकि तुम फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा हो। लेकिन असली स्टार तो सिसिली है। काश सिसिली को और ज्यादा दिखाया जाता। रश्मिका मंदाना,मुझे माफ करना लेकिन हिंदी फिल्में तुम्हारे लिए नहीं हैं। कृति, तुम बहुत अच्छी लग रही हो,तुम्हारा फिगर जबरदस्त है। सच कहूं तो तुमने बहुत अच्छा काम किया है।
पहली वाली से नहीं फिल्म की तुलना
शोभा डे ने आगे कहा, लेकिन क्या कहानी थोड़ी और गहरी और अर्थपूर्ण हो सकती थी? दो औरतें शाहिद के लिए लड़ रही हैं और फिर वह उन्हें लेख्र देता है। फिर शाहिद की सबसे अच्छी बात सुनने को मिलती है, जब वह कहता है,प्यार ऐसी चीज है जिसका आप कुछ दिनों तक मजा ले सकते हैं,असल में प्यार जैसी कोई चीज नहीं होती। यह सब बनावटी ज्ञान से भरा है। एकदम घिसी-पिटी बातें। बीच-बीच में अच्छे मजाक भी हैं। लेकिन इसकी तुलना कॉकटेल से करने की कोशिश भी मत करना। मैं पांच नेग्रोनी ड्रिंक्स इंतजार कर रही हैं। यह रहा मेरा छोटा सा रिव्यू।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur