Breaking News

अम्बिकापुर@ मानदेय बढ़ाने व संविलियन की मांग को लेकर मितानिनों का प्रदर्शन

Share


मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, एनजीओ के माध्यम से संचालन का किया विरोध
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 जून 2026 (घटती-घटना)।
प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने बुधवार को कला केंद्र मैदान में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संघ ने वर्ष 2023 के घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि तथा सभी का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविलियन करने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख है कि 2023 के घोषणा पत्र में वादा किया गया था कि मितानिन कर्मचारियों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की जाएगी और मितानिन कार्यकर्ताओं को एन.एच.एम. के अंतर्गत संविलियन किया जाएगा। संघ का आरोप है कि, इसके विपरीत प्रशासन ने मितानिन कार्यक्रम के संचालन का काम निजी संस्था, एनजीओ को दे दिया है, जिससे प्रदेश के सभी मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निराश हैं। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले एकजुट हुई मितानिनों ने अपनी मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराया है। इसमें प्रमुख रूप से मितानिन कर्मचारियों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि, सभी मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का एन.एच.एम. में संविलियन शामिल है। संघ का कहना है कि एन.एच.एम. में संविलियन करने पर न केवल मितानिनों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में भी सक्षम रहेंगी। इससे मितानिन कार्यकर्ताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत को पहचान मिलेगी और राज्य भर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूती मिलेगी। मितानिन संघ ने चेतावनी दी है कि, अगर मोदी की गारंटी का वादा पूरा नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति, नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश जारी,देखें लिस्ट…

Share रायपुर,25 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभिन्न नगर …

Leave a Reply