,
..18 एकड़ आवासीय भूमि पर सेंधमारी का ग्रामीण ने लगाया आरोप..
लखनपुर ,25 जून 2026 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत बेलदगी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। गांव के निवासी सुख साय राजवाड़े ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बेलदगी के कुछ जमीन दलालो द्वारा बैधा जनजाति के पदुम आ. सूरज को चार लाख मे बेचा गया है जिसमें पक्के का लंबा चौड़ा मकान बनाया जा रहा है जो कि शासकीय भूमि है जानकारी होने पर गांव के गांव सरपंच उप सरपंच व पंचों के द्वारा पूछा गया तो प्रदुमन ने बताया कि मैं या जमीन ?400000 में लिया है और मकान का निर्माण करवा रहा हूं सरकारी जमीनों को अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। सुख साय राजवाड़े ,ने आरोप लगाया है कि लगभग 18 एकड़ 52 डिसमिल की शासकीय आवासीय सरकारी जमीन पर भी कई लोग अवैध कब्जा किए हैं । गांव की जमीनों को उड़ान नंबर या फर्जी नामों पर चढ़ाकर कहीं और बिक्री कर दी जाती है। यह धंधा लंबे समय से चल रहा है। सुख साय राजवाड़े ने कहा कि राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना ऐसा बड़े पैमाने पर घोटाला संभव नहीं है। कई गंभीर आरोपों के साथ हमने तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। जल्द ही सरगुजा कलेक्टर को भी आवेदन देंगे और पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे। ‘
सरगुजा जिले में हाल के दिनों में जमीन से संबंधित ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग की लापरवाही और मिलीभगत के कारण सरकारी जमीनों को भी कब्जा कर बेचा जा रहा है । तहसीलदार कार्यालय से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। प्रशासन से शिकायतकर्ताओं की मांग है कि मामले की तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध कब्जा हटाया जाए। सुख साय राजवाड़े ने कहा है कि यदि स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों और न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur