Breaking News

अम्बिकापुर@आकाशीय बिजली गिरने से दो गायों की मौत

Share


अम्बिकापुर,25 जून 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करिंदा में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम करिंदा निवासी किसान गुलाब, पिता ज्योत राम की दो गायें गुरुवार दोपहर करीब एक बजे खेत के पास चर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रभावित किसान को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति, नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश जारी,देखें लिस्ट…

Share रायपुर,25 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभिन्न नगर …

Leave a Reply