Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, लोकसेवा के योगदान को किया याद

Share


राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण, महामाया मंदिर में आयोजित हुआ भंडारा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा महाराज एवं अविभाजित मध्यप्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 25वीं पुण्यतिथि पर आज राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके लोकसेवा और समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद बस स्टैंड स्थित स्व. महाराज साहब एवं राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात मां महामाया मंदिर में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजपरिवार के प्रमुख उत्तराधिकारी होने के बावजूद स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव ने जनसेवा का मार्ग चुना और भारतीय प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1954 में ढ्ढ्रस् अधिकारी के रूप में चयनित होने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और कलेक्टर से लेकर राज्य के मुख्य सचिव जैसे सर्वोच्च प्रशासनिक पद तक पहुंचे। अपने कार्यकाल में उन्होंने भू-खातों के लिए ऋण पुस्तिका व्यवस्था,भूमिहीन परिवारों को भूमि आबंटन सहित कई जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मध्यप्रदेश को सोयाबीन उत्पादन में अग्रणी बनाने में भी उनके योगदान को याद किया गया। तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्होंने सोयाबीन खेती को बढ़ावा देने की योजनाओं पर विशेष कार्य किया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके जीवन,प्रशासनिक योगदान और समाजसेवा के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, मो. इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, पापिन्दर सिंह, संजय सिंह, अनूप मेहता, जमील खान, लोकेश कुमार, जीवन यादव, नरेंद्र विश्वकर्मा, सोहन जायसवाल, सतीश बारी, निखिल विश्वकर्मा, रोशन कन्नौजिया, लखन मरावी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply