,श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 जून 2026 (घटती-घटना)। हाथी पखना स्थित प्रसिद्ध गणपति धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के अग्र भाग में दोनों ओर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई। धार्मिक आस्था और भव्यता से जुड़े इस अवसर पर बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति धाम पहुंचे।
विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती एवं मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। ट्रस्ट के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि गणपति धाम केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का केंद्र है। प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना से धाम की धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी। ट्रस्ट अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजे जाते हैं। प्रतिमाओं की स्थापना श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनेगी। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में भगवान गणेश की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरा धाम परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर गणपति स्थापना ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू, विनोद हर्ष, राजीव अग्रवाल,जितेंद्र सोनी,जन्मेजय मिश्रा, निलेश सिंह,मधुसूदन शुक्ला,रूपेश दुबे,जन्मेजय पांडेय,संजीव वर्मा,अजय सोनी,रामप्रवेश पांडेय,सरिता जायसवाल,अनीश सिंह, रवि विश्वकर्मा,आयुष दुबे,ईशु केशरवानी,सक्षम कश्यप,राजन सोनी,कान्हा अग्रवाल,राजा साहू, मोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur