Breaking News

कोरिया/बैकुंठपुर@पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल,जन्मदिन पर स्वयंसेवक बिहारी लाल ने किया पौधारोपण

Share

-संवाददाता-
कोरिया/बैकुंठपुर,24 जून 2026 (घटती-घटना)।
जहां आजकल जन्मदिन मनाने का चलन केक, पार्टियों और दिखावे तक सीमित होता जा रहा है,वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के राज्य स्तरीय पुरस्कृत वरिष्ठ स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने जन्मदिन को एक नई पहचान दे रहे हैं। कोविड-19 काल से शुरू की गई उनकी यह पहल अब समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।
बिहारी लाल साहू प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं,उनका मानना है कि पौधे लगाना केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढि़यों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, वर्तमान में वे के.बी. पटेल महाविद्यालय, सरभोका में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्राध्यापक हैं और शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है। अपने जन्मदिन पर लगाए गए पौधों का संरक्षण भी वे स्वयं करते हैं, जिससे यह पहल केवल औपचारिकता बनकर नहीं रह जाती बल्कि पर्यावरण संवर्धन का एक स्थायी प्रयास बन जाती है, इस अवसर पर बिहारी लाल साहू ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का गहरा संबंध है, यदि आज हम पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढि़यों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें, उनकी यह पहल समाज को सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply