Breaking News

कोरिया/बैकुंठपुर@पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हुई लाखों की चोरी का खुलासा

Share

,
तीन नाबालिगों से चोरी का सामान बरामद
9 लाख से अधिक की संपत्ति हुई थी चोरी,सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से पुलिस को मिली सफलता
-संवाददाता-
कोरिया/बैकुंठपुर,24 जून 2026 (घटती-घटना)।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित सिविल लाइन आवासीय परिसर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है,पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया आईपैड,मोबाइल फोन, घडि़यां सहित करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है, वहीं मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं,जिनकी तलाश जारी है।
न्यायाधीश के आवास में हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश प्रेरणा अहिरे ने बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके आवास से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, आईपैड,घडि़यां एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है,चोरी गई संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 9 लाख 7 हजार रुपये बताया गया था,शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 177/26 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और जैकेट बना अहम सुराग- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के निर्देशन एवं एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जांच के दौरान घटनास्थल से एक सफेद रंग का जैकेट भी बरामद किया गया,जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया,पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी,इसी दौरान सूरजपुर जिले के तीन नाबालिगों पर संदेह गहराया।
पूछताछ में कबूला चोरी का अपराध- पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर तीनों नाबालिगों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, पूछताछ में यह भी सामने आया कि उन्होंने ऋ षभ उर्फ रिशु यादव एवं आयुष रजक के साथ मिलकर पुलिस कार्यालय के सामने स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था,आरोपियों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण,मोबाइल फोन, घडि़यां और आईपैड चोरी करना स्वीकार किया।
चोरी का सामान बरामद- पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के कब्जे से एक ओप्पो मोबाइल, एक नारजो मोबाइल, दो घडि़यां और एक आईपैड सहित लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है, बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों नाबालिगों को 18 जून 2026 को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
दो आरोपी अब भी फरार– पुलिस के अनुसार मामले में शामिल दो अन्य आरोपी ऋषभ उर्फ रिशु यादव और आयुष रजक अभी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका- पूरे मामले के खुलासे में उप निरीक्षक राजेश तिवारी,उप निरीक्षक महेश कुशवाहा, आरक्षक समीर जायसवाल,दिनेश उइके तथा साइबर सेल बैकुंठपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और चोरी गए शेष सामान की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


Share

Check Also

नारायणपुर@नारायणपुर में फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा,26 परिवारों को गांव से निकाला खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Share नारायणपुर,24 जून 2026। नारायणपुर जिले के भरंडा गांव में धर्मांतरण का विवाद एक बार …

Leave a Reply