Breaking News

अम्बिकापुर@ शराब पीने से रोकने की रंजिश में हत्या

Share

,दो आरोपी गिरफ्तार
लकड़ी के गेंड़ा और फाड़ी से हमला कर संतलाल को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हथियार सहित अन्य सामान किया जब्त
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 जून 2026 (घटती-घटना)।
घर के पास शराब पीने से मना करने की बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोकसरी में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पोकसरी निवासी बिन्द्रा राम (60 वर्ष) ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई संतलाल ने पड़ोस में शराब पी रहे जानचंद को रोक-टोक किया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया कि 21 जून की रात करीब 12ः30 बजे जानचंद और सुखऊ राम मोटरसाइकिल से संतलाल को खोजते हुए उसके घर पहुंचे थे। दोनों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। अगले दिन सुबह संतलाल का शव गांव के बंधवाटिकरा स्थित बंधवा गुड़ी के पास मिला। मृतक के सिर, चेहरे, कंधे और पीठ पर चोट के निशान पाए गए थे। मौके से पुलिस ने लकड़ी का गेंड़ा, लकड़ी की फाड़ी, मृतक का मोबाइल और टांगी बरामद की। मामले में थाना बतौली में अपराध क्रमांक 70/26 के तहत धारा 103(1), 332(क), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत हत्यात्मक प्रकृति की होना सामने आया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भापुसे) के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने ग्राम पोकसरी निवासी जानचंद पिता रघुन सिंह (23 वर्ष) और सुखऊ राम पिता महावीर (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, उप निरीक्षक आभाष मिंज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिव कुमार ध्रुव सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

धमतरी@धमतरी में भारी बवाल…अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे 52 गांवों के ग्रामीण

Share धमतरी,22 जून 2026। धमतरी में सोमवार का दिन भारी हंगामे वाला रहा। जिले के …

Leave a Reply