Breaking News

अम्बिकापुर@ सोमनाथ यात्रा पर निकला सरगुजा का सांस्कृतिक दल

Share


87 साहित्यकार-कलाकार विशेष ट्रेन से रवाना,साथ ले गए छत्तीसगढ़ की मिट्टी और नदियों का जल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 जून 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को देश के सामने रखने के उद्देश्य से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए सरगुजा संभाग का दल सोमवार को विशेष ट्रेन से गुजरात के सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में सरगुजा जिले के 87 साहित्यकार, कलाकार,सांस्कृतिक कर्मी और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाएं शामिल हैं। यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों का जल कलश में और प्रदेश के विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की पवित्र मिट्टी साथ ले जाई गई है। सोमनाथ पहुंचकर इनसे विशेष पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा।
सोमनाथ मंदिर के निर्माण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह यात्रा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की पहल है।
यात्रा में सरगुजा से प्रमुख रूप से राजेश तिवारी, रंजीत सारथी, सुरेंद्र साहू, डॉ. अंचल कुमार सिन्हा, रानू साहू, सुधीर पाठक, आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर और राजेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य साहित्यकार एवं सांस्कृतिक कर्मी शामिल हुए हैं। प्रतिभागियों ने यात्रा को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए शासन के प्रति आभार जताया।


Share

Check Also

कोरिया/बैकुंठपुर@ 75 साल पुरानी वन भूमि पर कब्जे का खेल!

Share स्टे लगाने वाले एसडीएम के रहते 50 लाख से अधिक के सौदे की चर्चाप्रशासनिक …

Leave a Reply