Breaking News

अम्बिकापुर@ बाइक सवार को बचाने में कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत,चार गंभीर

Share


उदयपुर थाना से 500 मीटर दूर रामगढ़ ढाबा के पास हादसा, कार के उड़े परखच्चे
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 जून 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम भीषण सडक हादसा हो गया। उदयपुर थाना से करीब 500 मीटर दूर रामगढ़ ढाबा के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार (सीजी 12 बीएफ 5534) बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक (सीजी 04 पीसी 5207) अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सडक पर सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाने की तैयारी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा,6 वाहन जब्त

Share सेंदूर नदी क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप,खनिज नियमों के तहत …

Leave a Reply