Breaking News

अम्बिकापुर@पत्रकार समाज को दिशा देने वाले प्रहरी,उनका सम्मान नहीं आभार जरूरी : डीआईजी

Share


नवा बिहान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान ने किया पत्रकार सम्मान,नशामुक्त समाज के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 जून 2026 (घटती-घटना)। नवा बिहान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की ओर से आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार स्वयं में सम्मानित शब्द है। कोई भी सम्मान उनके कार्य की गरिमा को नहीं बढ़ा सकता। समाज को दिशा देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है और नवा बिहान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुलिस विभाग उनकी भूमिका का आभारी है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाण्डेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक सराठे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, समाजसेवी वंदना दत्ता तथा ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका विद्या दीदी उपस्थित रहीं। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाण्डेय ने कहा कि नशामुक्ति के लिए पुलिस और सामाजिक संस्थाओं का संयुक्त प्रयास सराहनीय है। सरगुजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक सराठे ने कहा कि नवा बिहान का अभियान समाज के लिए उपयोगी है और मीडिया भी इस जनजागरण में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। कार्यक्रम में सरगुजा के वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
नवा बिहान अभियान के संयोजक मंगल पाण्डेय ने बताया कि पिछले पांच-छह वर्षों से सरगुजा पुलिस और सामाजिक संगठनों के सहयोग से विद्यालयों, गांवों और परामर्श केंद्रों के माध्यम से लगातार नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा एवं संतोष दास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अजय तिवारी ने किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय ने लगाया अर्थदंड-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 …

Leave a Reply