Breaking News

चिरमिरी@ मोदी सरकार के 12 वर्षः विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद

Share


चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ में जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों का किया सम्मान
-संवाददाता-
चिरमिरी,19 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया,इस दौरान उन्होंने चिरमिरी क्षेत्र में विभिन्न लोगों के निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। 12 वर्षों में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किएः विधायक-संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन,आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक,स्वास्थ्य,शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया है तथा भारत आज विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है,उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसी सोच के साथ केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया है।
जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है, वहीं उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया गया है,उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता के प्रति जनजागरण पैदा किया है, जबकि डिजिटल इंडिया अभियान ने शासन और सेवाओं को आम नागरिकों की पहुंच तक पहुंचाया है,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रबुद्धजनों से मांगे सुझाव,जनभागीदारी को बताया लोकतंत्र की ताकत
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से देश के विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सुझाव भी आमंत्रित किए,उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जनता की सहभागिता है और नागरिकों के विचार एवं सुझाव शासन की नीतियों को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,प्रबुद्धजनों ने भी देश के विकास, सामाजिक समरसता,युवाओं के भविष्य,शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपने विचार साझा किए, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश-
विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है,विज्ञान,तकनीक, रक्षा,अंतरिक्ष, उद्योग और आर्थिक क्षेत्र में देश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, उन्होंने कहा कि भारत अब केवल विकासशील राष्ट्र नहीं बल्कि वैश्विक मंच पर एक मजबूत और निर्णायक भूमिका निभाने वाले देश के रूप में उभर रहा है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में जनभागीदारी,सुशासन और विकास की इसी भावना के साथ भारत विश्व के अग्रणी देशों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
मनेंद्रगढ़ में भी होगा प्रबुद्धजन संवाद
विधायक ने बताया कि चिरमिरी के बाद इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उन्होंने कहा कि जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों तक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है।
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद जायसवाल,श्रीपत राय,बबलू महराज,राजकुमार बधावन, प्रमोद सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक,समाजसेवी, वरिष्ठजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Share -संवाददाता-अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने शादी …

Leave a Reply