





- नौगई तिहरा हत्याकांड:तीन चिताओं की राख में दबे सवाल,न्याय की तलाश में भटकता परिवार और संदेहों के घेरे में व्यवस्था
- सीबीआई जांच, सीडीआर खंगालने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज,पुलिस,राजनीति और प्रशासन पर उठ रहे सवाल
- पूर्व विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार के बीच,क्षेत्रीय विधायक की चुप्पी चर्चा में, सामाजिक संगठन आंदोलन की तैयारी में
- नौगई की जलती रात के बाद उठते सवाल,न्याय की मांग,जांच पर संदेह और सियासत में सन्नाटा
- नौगई हत्याकांड: आरोपियों से ज्यादा व्यवस्था कटघरे में,न्याय की राह अब भी अधूरी
- नौगई का अग्निकांड या कानून व्यवस्था की विफलता? सीबीआई जांच और सीडीआर पड़ताल की मांग तेज
- हत्याकांड के बाद सियासत,पुलिस और प्रशासन पर सवाल: आखिर नौगई में न्याय कब मिलेगा?
- नौगई तिहरा हत्याकांड:फरार आरोपी,बेचैन परिवार और जवाब तलाशती जनता
- तीन जिंदगियां राख हुईं,सवालों में घिरा सिस्टम:नौगई हत्याकांड की परतें खोलने की मांग
- सीबीआई जांच, सीडीआर खंगालने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज • पुलिस, राजनीति और प्रशासनिक भूमिका को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर • सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
-रवि सिंह-
कोरिया/सोनहत,19 जून 2026 (घटती-घटना)। सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में घटित तिहरे हत्याकांड ने केवल तीन लोगों की जान नहीं ली, बल्कि पूरे जिले के सामने कानून व्यवस्था, प्रशासनिक सतर्कता,राजनीतिक जवाबदेही और न्यायिक निष्पक्षता को लेकर कई गंभीर प्रश्न भी खड़े कर दिए हैं,तीन लोगों को कथित रूप से जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार देने की घटना की भयावहता ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, घटना के कई दिन बाद भी गांव में पसरा सन्नाटा, पीडि़त परिवारों की आंखों में दिखता दर्द और समाज के भीतर बढ़ती बेचैनी इस बात का संकेत दे रही है कि मामला केवल एक आपराधिक घटना भर नहीं रह गया है।
घटना के बाद जिस प्रकार पूरे प्रदेश में प्रतिक्रिया देखने को मिली,उसने इस मामले को राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है,कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों पर इस घटना को लेकर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है,विपक्षी नेताओं ने इसे कानून व्यवस्था की विफलता बताते हुए सवाल उठाए हैं कि आखिर ऐसा कौन सा माहौल तैयार हो गया है जिसमें रेत कारोबार से जुड़े विवादों का अंत अदालत,प्रशासन और कानून से नहीं बल्कि आग और मौत से होने लगा है,हालांकि दूसरी ओर यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी व्यक्ति,राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि को दोषी ठहराना न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत होगा, इसलिए इस पूरे मामले में सबसे अधिक आवश्यकता निष्पक्ष,स्वतंत्र और तथ्यों पर आधारित जांच की है।
मृतकों का आपराधिक रिकॉर्ड गिनाकर क्या पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बच रही है?
घटना के बाद पुलिस द्वारा मृतकों और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि का उल्लेख किए जाने से भी नई बहस शुरू हो गई है,पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल कुछ लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है, लेकिन क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस को पहले से यह जानकारी थी कि दोनों पक्षों के बीच विवाद है और कुछ लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं,तो फिर बड़ी घटना होने से पहले रोकथाम क्यों नहीं की गई,लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि किसी व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड होना उसकी हत्या का औचित्य नहीं बन सकता, कानून व्यवस्था का उद्देश्य अपराध रोकना और अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है, न कि हत्या के बाद पुरानी फाइलें खोलकर घटना की गंभीरता को कम करना।
क्या पुलिस ने आरोपियों को फरार होने का मौका दिया, या यह केवल संयोग था?
घटना के बाद सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि मुख्य आरोपी कानून की पकड़ से दूर कैसे चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस को घटना की जानकारी समय पर मिल गई थी और आरोपियों की पहचान स्पष्ट थी,तो फिर तत्काल घेराबंदी और गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, यही कारण है कि अब क्षेत्र में यह मांग तेज हो रही है कि घटना से पहले और बाद की पूरी पुलिस कार्रवाई सार्वजनिक की जाए,लोगों का कहना है कि जब तक यह स्पष्ट नहीं होगा कि आरोपियों को भागने का अवसर कैसे मिला,तब तक संदेह समाप्त नहीं होंगे, ग्रामीणों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि जब आरोपियों की पहचान स्पष्ट थी,तब तत्काल घेराबंदी और गिरफ्तारी की कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी,इसी कारण क्षेत्र में यह संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है कि कहीं न कहीं गंभीर चूक हुई है,जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है,घटना के बाद सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि मुख्य आरोपी अब तक पूरी तरह कानून के शिकंजे में क्यों नहीं आ सके,क्षेत्र में लोगों के बीच यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि यदि पुलिस को घटना की जानकारी समय पर मिल गई थी तो फिर आरोपियों को भागने का अवसर कैसे मिला? जनता के मन में उठ रहे इन सवालों का उत्तर केवल तथ्यों और जांच से ही मिल सकता है, फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी,लेकिन यह भी सच है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी होने से जनसंदेह बढ़ता है और अफवाहों को बल मिलता है, हालांकि इन सभी सवालों का अंतिम उत्तर केवल निष्पक्ष जांच से ही मिल सकता है।
क्या कानून सबके लिए बराबर है?
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उभरकर सामने आया है कि क्या कानून सभी के लिए समान रूप से लागू हो रहा है,विपक्ष का आरोप है कि यदि किसी अन्य मामले में बुलडोजर और त्वरित कार्रवाई की मांग की जाती है तो इस मामले में भी वैसी ही तत्परता दिखनी चाहिए,दूसरी ओर विधि विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी कार्रवाई का आधार केवल कानून और साक्ष्य होने चाहिए,न कि राजनीतिक दबाव या जनभावनाएं, लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायालय,पुलिस और जांच एजेंसियां ही अपराध तय करती हैं, न कि सोशल मीडिया।
सोनहत थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर भी चर्चा
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, क्षेत्र में चर्चा है कि कई दिनों से माहौल तनावपूर्ण था और घटना वाले दिन स्थिति और अधिक गंभीर हो चुकी थी,कुछ लोगों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की सक्रियता अपेक्षित स्तर की नहीं दिखाई दी,वहीं जनचर्चाओं में यह मांग भी उठ रही है कि मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण संपर्कों और संचार माध्यमों की तकनीकी जांच हो ताकि किसी भी प्रकार की आशंका या भ्रम को दूर किया जा सके, हालांकि इन चर्चाओं और आरोपों की अभी तक किसी आधिकारिक जांच से पुष्टि नहीं हुई है,लेकिन जनता का मानना है कि निष्पक्ष जांच ही इन सवालों का उत्तर दे सकती है।
सीडीआर जांच की मांग आखिर क्यों?
पीडि़त परिवार और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर सीडीआर जांच की मांग की है,उनका कहना है कि घटना से पहले और बाद के मोबाइल संपर्कों की जांच से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं,लोगों का मानना है कि यदि तकनीकी जांच निष्पक्ष तरीके से होती है तो यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, कौन-कौन लोग संपर्क में थे और क्या किसी स्तर पर लापरवाही या चूक हुई थी।
सामाजिक संगठनों का बढ़ता दबाव
घटना के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है, कई संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच और शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है, हालांकि सामाजिक संगठनों ने अब तक शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखी है,लेकिन लगातार बढ़ते जनदबाव को प्रशासन नजरअंदाज नहीं कर सकता।
न्याय केवल होना नहीं चाहिए,दिखना भी चाहिए…
लोकतंत्र में न्याय का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत यही माना जाता है कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए, नौगई तिहरा हत्याकांड में यही सबसे बड़ी चुनौती है, यदि जांच निष्पक्ष होगी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी, तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग होगा तथा जांच की प्रगति पारदर्शी तरीके से सामने आएगी तो जनता का विश्वास मजबूत होगा,लेकिन यदि देरी हुई,अस्पष्टता बनी रही या राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप हावी रहे तो संदेह और अविश्वास और गहरा सकता है।
अब पूरे जिले की नजर जांच पर…
नौगई की तीन चिताएं बुझ चुकी हैं,लेकिन उनसे उठे सवाल अब भी धधक रहे हैं,पीडि़त परिवार न्याय चाहता है, समाज सच्चाई जानना चाहता है, विपक्ष जवाब मांग रहा है और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी है,आज सबसे बड़ी आवश्यकता किसी राजनीतिक निष्कर्ष पर पहुंचने की नहीं, बल्कि तथ्यों तक पहुंचने की है। दोषी चाहे कोई भी हो,कानून के सामने जवाबदेह होना चाहिए और यदि किसी पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं तो जांच से उन्हें भी स्पष्ट रूप से खारिज होना चाहिए, नौगई तिहरा हत्याकांड अब केवल तीन हत्याओं का मामला नहीं रह गया है, यह कानून के शासन,प्रशासनिक जवाबदेही,राजनीतिक संवेदनशीलता और न्यायिक निष्पक्षता की परीक्षा बन चुका है,आने वाले दिनों में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है,यही तय करेगा कि लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलता है या वे और गहरे होते चले जाते हैं।
4 मुख्य आरोपियों गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य आरोपियों (सत्यप्रकाश, विशाल, अक्षय और महेंद्र त्रिपाठी) को गिरफ्तार कर लिया है,रेत उत्खनन विवाद को लेकर भाजपा नेता भरत सिंह और उनके साथियों की गाड़ी को घेरकर जिंदा फूंकने और हमला करने वाले इस जघन्य अपराध के अन्य फरार 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, इस बर्बर वारदात के बाद पूरे इलाके में उपजे भारी तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य घटनास्थल और खेरवार घाट के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत किसी भी तरह के धरना, प्रदर्शन, सभा या हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल,क्या यह अचानक हुआ अपराध था या सुनियोजित वारदात?
नौगई की घटना को लेकर सबसे बड़ी चर्चा यही है कि क्या यह केवल क्षणिक आवेश का परिणाम था या फिर पहले से तैयार की गई योजना के तहत अंजाम दिया गया अपराध,जिस तरीके से तीन लोगों की मौत हुई, उसने लोगों के मन में अनेक आशंकाओं को जन्म दिया है,ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि घटना के पहले दोनों पक्षों के बीच तनाव था और स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी मौजूद थी तो फिर समय रहते रोकथाम क्यों नहीं हुई? यदि विवाद बढ़ रहा था तो क्या पर्याप्त निगरानी रखी गई थी? क्या शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए थे? यह ऐसे प्रश्न हैं जिनका उत्तर जांच एजेंसियों को देना होगा।
पुलिस को पहले से जानकारी थी तो वारदात क्यों नहीं रुकी?
घटना के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं, लोगों का कहना है कि यदि पुलिस को दोनों पक्षों के बीच विवाद और तनाव की जानकारी थी,तो प्रतिबंधात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई,यदि संभावित खतरे की आशंका थी तो अतिरिक्त पुलिस बल,निगरानी और शांति व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास क्यों नहीं किए गए,जनता के बीच यह धारणा बन रही है कि या तो खतरे का सही आकलन नहीं किया गया या फिर हालात को गंभीरता से नहीं लिया गया। दोनों ही स्थितियां कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय मानी जा रही हैं।
पीडि़त परिवार की खामोशी बहुत कुछ कह रही है…
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे मार्मिक पक्ष पीडि़त परिवारों का व्यवहार रहा है,न तो उन्होंने किसी प्रकार का उग्र प्रदर्शन किया और न ही अंतिम संस्कार के समय कोई टकराव की स्थिति उत्पन्न की,लेकिन उनकी खामोशी के भीतर गहरा दर्द और व्यवस्था के प्रति अविश्वास साफ दिखाई देता है, स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवारों को शायद यह महसूस हो रहा है कि केवल मांग करने से न्याय नहीं मिलेगा,इसलिए उन्होंने कानून के दायरे में रहते हुए ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास का संकेत भी है और व्यवस्था के प्रति चिंता का भी।
सीबीआई जांच और सीडीआर जांच की मांग क्यों हो रही है?
पीडि़त परिवार और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है,ज्ञापन में कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है,मांग करने वालों का तर्क है कि यदि घटना से पहले और बाद के मोबाइल संपर्कों की तकनीकी जांच की जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं, उनका मानना है कि इससे उन सभी चर्चाओं और आशंकाओं का समाधान भी होगा जो वर्तमान में क्षेत्र में फैल रही हैं, विशेषज्ञों का भी मानना है कि किसी भी गंभीर आपराधिक मामले में डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य जांच को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए यदि जांच एजेंसियां आवश्यक समझें तो ऐसे सभी पहलुओं की वैज्ञानिक जांच की जा सकती है।
पूर्व विधायक पहुंचे,वर्तमान विधायक की अनुपस्थिति चर्चा में…
घटना के बाद भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो घटनास्थल पहुंचे और पीडि़त परिवार से मुलाकात की,वहीं क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह की सार्वजनिक सक्रियता को लेकर विपक्ष और सोशल मीडिया में सवाल उठाए जा रहे हैं,यह ध्यान रखना आवश्यक है कि किसी जनप्रतिनिधि की अनुपस्थिति या उपस्थिति को अपराध में संलिप्तता का प्रमाण नहीं माना जा सकता,लेकिन लोकतांत्रिक राजनीति में जनता अपने प्रतिनिधियों से संवेदनशील प्रतिक्रिया की अपेक्षा अवश्य करती है, यही कारण है कि क्षेत्र में इस विषय को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
सोशल मीडिया ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
घटना के बाद सोशल मीडिया पर सैकड़ों पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियां सामने आई हैं, कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच से लेकर स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं तक अनेक लोगों ने राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, कुछ पोस्टों में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में कथित माफिया तंत्र मजबूत हो रहा है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं, वहीं सत्तापक्ष के समर्थक इन आरोपों को राजनीतिक अवसरवाद बता रहे हैं, सच्चाई क्या है, इसका निर्धारण केवल जांच और न्यायिक प्रक्रिया ही कर सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur