Breaking News

अम्बिकापुर@राजीव गांधी महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू,16 जून को जारी हुई मेरिट सूची

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 जून 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक प्रथम वर्ष की विभिन्न कक्षाओं के लिए पहली मेरिट सूची 16 जून को जारी कर दी गई है। छात्र-छात्राएं मेरिट सूची का अवलोकन महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड तथा आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरगुजा जिले का एकमात्र स्वशासी महाविद्यालय है, जहां सत्र 2022-23 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू है। प्रथम सेमेस्टर के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ऑनर्स पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 1 जून से 15 जून 2026 तक चले ऑनलाइन पंजीयन के दौरान सभी स्नातक प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके चलते महाविद्यालय द्वारा मेरिट सूची जारी कर प्रवेश के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए सात दिनों का समय दिया है। इस वर्ष विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय परिसर में ही शुल्क जमा करने की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्रों को अतिरिक्त शुल्क या अन्य असुविधाओं का सामना न करना पड़े।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply