Breaking News

अम्बिकापुर@आज से ऑनलाइन योग सत्र का होगा आयोजन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जून 2026 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हेतु जिले में तैयारियां जारी है। इस वर्ष की योग दिवस की थीम ÒYoga for Healthy AgeingÓ रखी गई है,जिसके माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में 14 जून को प्रातः 06.15 बजे से 07.35 बजे तक देशव्यापी ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बडी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला आयुष अधिकारी ने नागरिकों, विधार्थियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से इस अभियान में बढ़- चढकर शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जनसहभागिता बढ़ाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर

Share … आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली …

Leave a Reply