Breaking News

अम्बिकापुर@जमीन विवाद पर महिला की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जून 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्ठीकला माझापारा निवासी रामपति (61) का मायका ग्राम कंठी में है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी,जिसके कारण मायके की जमीन में उसका भी अधिकार था। जमीन को लेकर उसके रिश्ते के भाई शिवमंगल से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 7 जून को शिवमंगल अपने साथ 12 से 15 लोगों के साथ विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर रामपति अपने बेटे अवतार और बेटी कुंदी के साथ मौके पर पहुंची। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शिवमंगल और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से तीनों पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल रामपति की तबीयत बिगडऩे पर उसे पहले दरिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान 12 जून की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर

Share … आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली …

Leave a Reply