Breaking News

सोनहत/कोरिया @ आईसेक्ट सोनहत में प्रतिभा खोज परीक्षा का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

Share


मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
-संवाददाता-
सोनहत/कोरिया,13 जून 2026 (घटती-घटना)।
डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2026 में आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर सोनहत के सहयोग से आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल प्रतिभागियों के सम्मान में शुक्रवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय से विशेष रूप से पधारे सहायक प्राध्यापक एवं एनसीसी अधिकारी संदीप सिंह ठाकुर तथा राजेंद्र सिंह सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और अवसर की होती है।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनहत, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोनहत एवं कटगोड़ी स्कूल के कक्षा 12वीं के कला,वाणिज्य और विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनहत की छात्रा रागिनी गुप्ता,जिन्होंने 12वीं परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया,उन्हें 3000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने में आईसेक्ट की महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन से लेकर पुरस्कार वितरण समारोह तक पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आईसेक्ट सोनहत की महत्वपूर्ण भूमिका रही, संस्था लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास और शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
संचालक राजकुमार साहू के प्रयासों की सराहना
कार्यक्रम की सफलता पर आईसेक्ट सोनहत के संचालक राजकुमार साहू की सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने सराहना की,वक्ताओं ने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार करते हुए ग्रामीण विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं, उनके प्रयासों से वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिल रहा है।
आभार के साथ कार्यक्रम का समापन
समारोह के अंत में राजकुमार साहू ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर

Share … आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली …

Leave a Reply