Breaking News

छत्तीसगढ़Qराहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी, विधानसभा चुनाव 2028 पर कांग्रेस चुनावी माहौल गर्माने की तैयारी

Share

11 जून 2026। छत्तीसगढ़ में भले ही विधानसभा चुनाव में अभी लंबा वक्त है, लेकिन कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कस ली है। पार्टी अपने संगठन को पूरी तरह से चुनावी मोड में लाने के लिए एक बहुत बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलने जा रही है। खबर है कि प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए एक बेहद खास ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है।
इस कैंप में उन्हें चुनावी बिसात बिछाने से लेकर संगठन चलाने के सारे गुर सिखाए जाएंगे। रायपुर के पास अभनपुर में यह पूरा आयोजन होना तय हुआ है।
अभनपुर में सजेगी सियासी पाठशाला
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बड़े आयोजन को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। कांग्रेस इसे अपने जमीनी ढांचे को मजबूत करने का सबसे बड़ा जरिया मान रही है। इस पाठशाला में जिलाध्यक्षों को सिखाया जाएगा कि कार्यकर्ताओं को कैसे एक्टिव रखना है और जनता के बीच अपनी पैठ कैसे बढ़ानी है। पार्टी का पूरा फोकस इस बात पर है कि जो गलतियां पिछले चुनाव में हुईं, उन्हें दोबारा न दोहराया जाए। ग्राउंड रिपोर्ट की मानें तो अभनपुर के एक बड़े वेन्यू को इसके लिए शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया है।
राहुल गांधी खुद संभालेंगे मोर्चा, दो दिन रुकने का प्लान
इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात यह है कि खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसमें शामिल होने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे यहां सिर्फ भाषण देकर नहीं जाएंगे। वे सीधे हर जिले के अध्यक्ष से वन-टू-वन बात करेंगे। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पूरे दो दिन तक इस कैंप में रुक सकते हैं। वे हर जिले की जमीनी रिपोर्ट खुद चेक करेंगे। आगामी चुनाव को लेकर वे अपना पर्सनल विजन और सीक्रेट रणनीति भी शेयर करेंगे।
नेताओं के परिवारों को भी जोड़ने की अनोखी तैयारी
कांग्रेस इस बार केवल नेताओं तक सीमित नहीं रहना चाहती। इस सम्मेलन में एक बहुत ही अलग तरह का प्रयोग होने जा रहा है। चर्चा है कि जिला अध्यक्षों के परिवारों को भी इस कार्यक्रम में बुलाया जा सकता है। पार्टी का मानना है कि जब तक नेताओं के परिवार संगठन और बड़े लीडर्स से सीधे नहीं जुड़ेंगे, तब तक वो घरेलू और मजबूत बॉन्डिंग नहीं बन पाएगी जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी है।
मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ सकते हैं छत्तीसगढ़
इस हाई-प्रोफाइल ट्रेनिंग कैंप में सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने की भी पूरी संभावना है। हालांकि, पीसीसी के बड़े नेताओं का कहना है कि अभी अंतिम शेड्यूल पर मुहर लगना बाकी है, लेकिन तैयारियां राष्ट्रीय स्तर के हिसाब से ही चल रही हैं। रायपुर और अभनपुर के स्थानीय नेताओं को अभी से अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। साफ है कि कांग्रेस 2028 की लड़ाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।


Share

Check Also

बिलासपुर@Bilaspur News : स्वच्छता जन-आंदोलन बने, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : सावित्री ठाकुर

Share 11 जून 2026। पुराना बाजार सकरी में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर …

Leave a Reply