Breaking News

रायपुर@मृतक के शरीर में हरकत से मचा हड़कंप, मित्तल हॉस्पिटल के डॉक्टर जांच के घेरे में

Share


रायपुर 10 जून, 2026। राजधानी के मित्तल हॉस्पिटल में जिंदा व्यक्ति को मृत बताने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच के लिए सीएमएचओ ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। इस टीम में डॉ. संजीव वोहरा, डॉ. विनाश चतुर्वेदी, डॉ. श्वेता सोनवानी और सनत कुमार पटेल शामिल हैं। सीएमएचओ ने मामले की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगा है। बता दें कि लोधीपारा चौक स्थित Mittal Hospital पर आरोप है कि जीवित व्यक्ति को मृत बताकर बॉडी परिजनों को सौंपा दिया था। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान एंबुलेंस में अचानक मृतक का हाथ पैर हिलने लगा था। इसके बाद उसे पानी पिलाया गया फिर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मित्तल हॉस्पिटल को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।
पुरानी भिलाई के देवबलोदा निवासी रामअवतार रात्रे 3 जून को घर के बाथरूम में गिर गया था। गंभीर हालत में उसे Mittal Hospital लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की पसली टूट गई है और उसकी हालत काफी गंभीर है। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस में रखकर अस्पताल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक मृत घोषित युवक के शरीर में हरकत शुरू हो गई। उसने हाथ-पैर हिलाने शुरू कर दिए। परिजनों ने तुरंत युवक को पानी पिलाया और बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर के मेकाहारा लाया। घटना के दौरान परिजनों ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड भी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply