Breaking News

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)।
एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मोहम्मद जीशान खान को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के करकमलों से प्रदान किया गया। मोहम्मद जीशान खान लंबे समय से सामाजिक सरोकारों,जनहित के मुद्दों, पर्यावरण संरक्षण,शिक्षा जागरूकता एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मोहम्मद जीशान खान ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं,बल्कि उन सभी साथियों, शुभचिंतकों और आम लोगों का है जिन्होंने हर कदम पर उनका सहयोग और मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने विशेष रूप से आयोजन समिति, एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि समाज के लिए किए गए कार्यों की पहचान और सम्मान निश्चित रूप से जनसेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों का उत्साह बढ़ाता है। मोहम्मद जीशान खान ने अपने सभी सहयोगियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply