,संगठन मजबूत करने पर जोर
-संवाददाता-
सूरजपुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर शहर मंडल की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय अटलकुंज में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुई,बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा 23 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई,साथ ही सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : राजेश महलवाला
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं, उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है।
जनता तक पहुंचें सरकार की उपलब्धियां : शशिकांत गर्ग
जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग ने कहा कि आगामी कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि जनता के बीच संगठन की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं,उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने तथा नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया।
सेवा और जनसंपर्क से मजबूत होगा संगठन
जिला महामंत्री किसान मोर्चा अजय अग्रवाल ‘अज्जू’ ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, उन्होंने किसानों, युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया,कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नीरज जिंदिया बंटी ने किया,जबकि आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद तायल ने किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर साहू, सरोज साहू,असरफ एराकी,मंडल मंत्री कौशिल्या सिंह, हिमांशु जैन,अजय सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी ‘बल्लु’,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद प्यारेलाल साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष भोला शंकर साहू,मीडिया प्रभारी बजरंग राजवाड़े,देवमुनिया साहू,ज्योति देवांगन,अनीता गुप्ता,पूर्व पार्षद धनसाय सिंह,सत्यनारायण गुप्ता, भूपेंद्र राजवाड़े,जीतेन्द्र शर्मा,संदीप जायसवाल, शेखर साहा,धरम सोनी,उगेन्द्र राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बैठक में मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा प्रभारियों, पार्षदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आगामी गतिविधियों को सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur