Breaking News

अम्बिकापुर@मॉर्निंग वॉक से घर आकर शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला में रहने वाले शिक्षक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार नमनाकला में पावर हाउस के पास रहने वाले शिक्षक अशोक जायसवाल 61 वर्ष,सोमवार को रोजाना की भांति अपनी पत्नि के साथ सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक में निकले थे। रास्ते में पत्नि से सामान्य बातचीत करते हुए 6.15 बजे के लगभग वापस घर पहुंचे,और उनकी पत्नि घर के साफ-सफाई में भिड़ गई। घर में झाड़ू लगाने के बाद पत्नि कचरा फेंकने के लिए बाहर गई, तब तक शिक्षक पति की स्थिति सामान्य थी। कुछ देर के बाद कचरा फेंककर जब वह घर के अंदर पहुंची,तो उसके पति का शव फांसी के फंदे से पर लटक रहा था,जिसे देख उसके होश उड़ गये। मां के हल्ला मचाने पर मौके पर पुत्र पहुंचा और वे शव को फांसी के फंदा से उतारे,लेकिन उनकी सांस थम गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची और शिक्षक के स्थिर शरीर को मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल रवाना किया,यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृत शिक्षक द्वारा अपने घर के बगल में ही नये मकान का निर्माण करवाया जा रहा है,जो प्लिंथ लेबल तक पहुंच गया है। सोमवार को इसका ढलाई करने के लिये मजदूर,मिस्त्री आने वाले थे। इनके द्वारा खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया गया,इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बहरहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply