मुन्ना भाई एमएमबीबीएस की एक्ट्रेस का छलका दर्द
मुन्ना भाई एमएमबीबीएस की एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक को-स्टार बार-बार किसिंग सीन के लिए रीटेक करवाता रहा। जानी-मानी अदाकारा प्रिया बापट ने अपने करियर का सबसे डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक को-स्टार ने सेट पर जान-बूझकर किसिंग सीन रीटेक करवाए और उन्हें होटल में मैसेज कर-करके परेशान कर दिया।मुन्ना भाई एमबीबीएस और सिटी ऑफ ड्रीम्स फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकीं प्रिया बापट के साथ करियर के शुरुआती दौर में कुछ ऐसा हुआ था जिसे वह कभी भूल नहीं पाती हैं। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे फिल्म की स्कि्रप्ट में बेवजह किसिंग सीन जोड़ा गया था।
बेवजह था स्क्रिप्ट में किसिंग सीन
प्रिया बापट ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में करियर के शुरुआती दिनों के बुरे एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया,यह मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। यह सब ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ और बाकी सब होने से पहले की बात है। फिल्म में सिर्फ एक ही किस था। स्कि्रप्ट पढ़ने के सेशन से ही मुझे इसे लेकर कुछ चिंताएं और शंकाएं थीं। मैं लगातार डायरेक्टर से पूछ रही थी कि आपको यहां इसकी क्या जरूरत है? बात यह नहीं है कि मैं किस करना चाहती हूं या नहीं। बल्कि बात सिर्फ यह है कि आप इसे कैसे सही ठहराएंगे? आप इसे कैसे जस्टिफाई करेंगे? यह यहां बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता। अगर इसकी जरूरत है और अगर यह जरूरी है तो मैं इसे करने के लिए तैयार हूं लेकिन इसकी जरूरत नहीं थी। फिर भी वह बहुत जोर दे रहे थे। मैंने कहा, चलो मैं भी देख लेती हूं। मैं अपने मन की झिझक को तोड़ना चाहती हूं। चलो इसे कर ही लेती हूं और बात खत्म करती हूं। मैंने पूरी फिल्म में सिर्फ एक किस के लिए हामी भरी थी।
बार-बार किस करता रहा को-स्टार
प्रिया बापट ने आगे बताया कि को-स्टार बार-बार किसिंग सीन के लिए रीटेक लेता रहा। उन्होंने कहा,फिर कुछ ऐसे पल भी आए,जब अभिनेता गाने के दौरान अपनी मर्जी से ही कुछ-न-कुछ करते रहे। वह मुझे बार-बार किस करते रहे। और मैं,पता नहीं क्यों…उस समय मैं अपने लिए कोई स्टैंड नहीं ले पाई क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाए।
होटल में मैसेज करता था को-स्टार
प्रिया बापट ने यह भी बताया कि को-स्टार उन्हें बार-बार मैसेज करके परेशान भी कर रहा था। उन्होंने कहा,मेरे पास कोई और चारा नहीं था। हम एक ही होटल में रुके हुए थे। हां कमरे अलग-अलग थे। लेकिन फिर भी वह मुझे लगातार मैसेज करते रहते थे और मुझे अपने पास बुलाते थे। कहते थे,चलो,मैं तुम्हें तैरना सिखाता हूं।फिर कहते, चलो,साथ में डिनर पर चलते हैं। या फिर पूछते,क्या मैं तुमसे ब्रेकफास्ट पर मिल सकता हूं? इस पर मैंने उनसे साफ कह दिया कि मुझे इनमें से किसी भी चीज में कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरी जिंदगी में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और न ही अब कभी दोबारा होना चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur