Breaking News

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

Share


कहा…इस बार भी जवानों के साथ त्योहार मनाऊंगा
नई दिल्ली,07 नवम्बर 2026। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली सेना के जवानों के बीच मनाएंगे। वे कहां जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 2025 में पीएम मोदी ने गोवा में ढ्ढहृस् विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी थी।
पीएम बोले…आपका
समय समृद्धि से भरा रहे

नमस्ते,दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं,आपका ये पर्व आपका आगे का समय सब कुछ सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। और हर साल आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इससे पहले शनिवार सुबह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने भगवान की आरती की, राधाकृष्णन ने उन्हें तिलक लगााया और उपहार दिए।
राष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं,पर्यावरण संरक्षण और सद्भाव का दिया संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य,सुख और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा भारतीय मूल्यों से प्रेरित युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में उत्साहपूर्वक योगदान देने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में भारत और विदेशों में रह रहे सभी भारतीयों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का आनंदमय उत्सव रावण पर विजय के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने से जुड़ा है। भगवान श्रीराम ने दीपों की सुंदर पंक्तियां देखी थीं। यही दीपावली का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व रामराज्य के शुभारंभ का भी प्रतीक है। मुर्मु ने कहा कि दीपावली का पर्व सद्गुणों की नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय का प्रतीक है। यह दुखों के अंत और आनंदमय एवं समृद्ध जीवन की शुरुआत का भी संदेश देता है। इस अवसर पर लोग शुभारंभ और कल्याण के लिए भगवान गणेश तथा समृद्धि के लिए माता महालक्ष्मी की पूजा करते हैं और सभी के सुख की कामना करते हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि वह देश के प्रत्येक नागरिक के अच्छे स्वास्थ्य,सुख और समृद्धि की कामना करती हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वायुसेना का गजराज 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा

Share दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस,लद्दाख की यह जगह चीन सीमा से 23 किलोमीटर दूर …

Leave a Reply