आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शादी एक निजी समारोह होगी जिसमें परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद रहेंगे। आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट अपने रिलेशनशिप को दूसरे लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान और गौरी शादी करने वाले हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान और गौरी कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल अपने 60 वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी को मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया था। शादी बहुत ही सिंपल तरीके से घर पर ही एक प्राइवेट सेरेमनी के तौर पर रखी जाएगी। एक्टर का लैविश वेडिंग करने का कोई प्लान नहीं है। शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। हॉटरफ्लाई की जानकारी के अनुसार शादी एकदम इंटीमेट होगी। शादी की डेट 5 जुलाई बताई जा रही है। पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में आमिर ने अपने और गौरी के रिश्ते पर बात की थी। आमिर ने कहा था-गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। हम पार्टनर्स हैं। हम साथ हैं। शादी की बात करें तो, दिल से तो मैं उससे पहले ही शादी कर चुका हूं। इसलिए, हम इसे औपचारिक रूप देंगे या नहीं, यह मैं समय के साथ तय करूंगा।
आमिर खान 60 साल के हैं जबकि गौरी की उम्र 46 साल है। दोनों के बीच 14 साल का ऐज गैप है। दोनों को अक्सर कई इवेंट्स में साथ में देखा जाता है। गौरी से पहले आमिर खान की शादी किरण राव के साथ हुई थी। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा आजाद है। शादी के 16 साल बाद आमिर खान ने पत्नी किरण से 2021 में तलाक ले लिया था। किरण और आमिर अभी भी अच्छे दोस्त हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur