बीते 10 सालों में बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन दिखाने का तरीका काफी हद तक बदल गया है। एक समय था जब हिंदी फिल्मों में पारंपरिक ढिशूम-ढिशूम स्टाइल एक्शन देखने को मिलता था, जिसमें बड़े ही सरल और नाटकीय अंदाज में फाइट सीन्स फिल्माए जाते थे। उस दौर में साउथ सिनेमा के एक्शन स्टाइल का अक्सर मजाक भी उड़ाया जाता था। लेकिन समय के साथ भारतीय सिनेमा का स्वरूप बदलता गया। खासकर साल 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म केजीएफ – चैप्टर 2 ने इस बदलाव को नई दिशा दी। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि एक्शन की परिभाषा को भी पूरी तरह बदल दिया। केजीएफ 2 में दिखाए गए हाई-ऑक्टेन एक्शन सीम्ेंस, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और ग्रैंड विजुअल्स ने दर्शकों को एक नया अनुभव दिया। इस फिल्म के बाद भारतीय सिनेमा में एक्शन को लेकर सोच बदल गई और अब बड़े बजट की फिल्मों में रियलिस्टिक और पावरफुल एक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया जाने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि केजीएफ 2 ने यह साबित किया कि दर्शक अब पुराने ढर्रे के एक्शन से आगे बढ़ चुके हैं और वे ज्यादा इंटेंस, विजुअली स्ट्रॉन्ग और इंटरनेशनल लेवल का कंटेंट देखना चाहते हैं। इसके बाद बॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज ने भी अपने प्रोडक्शन स्टाइल में बदलाव करना शुरू कर दिया। आज के समय में कई फिल्में साउथ इंडस्ट्री के एक्शन स्टाइल से प्रेरित होकर बनाई जा रही हैं। बड़े सेट, एडवांस व्हीएफ एक्स और मजबूत कहानी के साथ एक्शन को ज्यादा प्रभावशाली बनाने की कोशिश की जा रही है। केजीएफ 2 की सफलता ने यह भी दिखाया कि भाषा अब बाधा नहीं रही, बल्कि कंटेंट और प्रेजेंटेशन सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। इस फिल्म ने पूरे देश में पैन-इंडिया सिनेमा के ट्रेंड को और मजबूत किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur