Breaking News

अम्बिकापुर@ 236 हितग्राहियों को लॉटरी से हुआ मकानों का आबंटन

Share


अम्बिकापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)।
नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ‘मोर मकान – मोर आस’ परियोजना में 236 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से मकानों का आबंटन किया गया। आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह आबंटन प्रक्रिया माता राजमोहिनी भवन में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत मोर मकान-मोर आस में शासन से स्वीकृत कुल 493 आवासों हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं भौतिक सत्यापन उपरांत पात्र हितग्राहियों को अंतिम चरण में शेष 236 आवासों का आबंटन लॉटरी पद्धति के द्वारा किया गया। शेष आवासों का आबंटन पूर्व में किया जा चुका है। इस अवसर पर सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, नोडल अधिकारी श्री राजेश राम, परियोजना के सहायक अभियंता श्री दुष्यंत बजाज, सहायक नोडल श्री प्रेमप्रकाश दुबे, सीएलटीसी सुश्री जगदम्बा त्रिवेदी, श्री अनिकेत गोस्वामी, श्री उत्कर्ष पाण्डे, कार्यालय अधीक्षक श्री दीपक वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि,नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply