Breaking News

अम्बिकापुर@जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग में सरगुजा के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन..शौर्यवर्धन और संगीता ने जीते रजत पदक, जिले का बढ़ाया मान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में सरगुजा के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम की ओर से सरगुजा के पांच खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए शौर्यवर्धन सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में संगीता सिंह ने भी दमदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से कुल 40 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। सरगुजा के दोनों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों,साथी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। खिलाडिय़ों की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। जिले के खेल जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य खिलाडिय़ों के लिए भी प्रेरणादायक है और इससे सरगुजा में किकबॉक्सिंग खेल को नई पहचान मिलेगी।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply