Breaking News

अम्बिकापुर@शिक्षा के मंदिर में चिकन पार्टी! सुशासन तिहार के दौरान सरकारी परिसरों में दावत पर उठे सवाल

Share


आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों की पार्टी का वीडियो-फोटो वायरल,आम लोगों की शिकायतों के बीच मौज-मस्ती के आरोप


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। अंबिकापुर क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल परिसर में कथित तौर पर चिकन पार्टी आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के साड़बार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा चिकन पार्टी आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे। वहीं हर्राटिकरा क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में भी इसी तरह के आयोजन की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर सुशासन तिहार के तहत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारी सरकारी परिसरों में पार्टी और पिकनिक का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इससे शासन की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply