Breaking News

जनकपुर/केल्हारी@ केल्हारी नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

Share

,

गुलाब कमरों के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
हजारों खेल प्रेमियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ,तालियों और नारों से गूंज उठा क्रिकेट ग्राउंड
युवाओं के चहेते नेता गुलाब कमरों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
जनकपुर/केल्हारी, 03 जून 2026(घटती-घटना)।
क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित केल्हारी नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ,क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं में इस आयोजन को लेकर लंबे समय से उत्साह बना हुआ था, प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उनके केल्हारी क्रिकेट ग्राउंड पहुंचते ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट,नारों और उत्साह से गूंज उठा, आयोजन समिति के सदस्यों,खिलाडि़यों और क्षेत्र के हजारों खेल प्रेमियों ने पूर्व विधायक गुलाब कमरों का आत्मीय स्वागत किया,आयोजन समिति के मोहम्मद यूसुफ,अनुज तिवारी,अनिकेत भारती, इमरान, मुन्ना, मोनिश एवं संदीप द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों ने पुष्पमालाओं एवं स्वागत समारोह के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।
फीता काटकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया और पहले मुकाबले की शुरुआत कराई,उनके मैदान में पहुंचते ही खिलाडि़यों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला,युवाओं ने जोरदार नारों और तालियों के साथ उनका स्वागत किया। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी प्रतियोगिता
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गुलाब कमरों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन,संघर्ष और टीम भावना विकसित करता है तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करता है,उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
युवाओं के बीच दिखी विशेष लोकप्रियता : गुलाब
कमरों की उपस्थिति को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया, क्षेत्र में खेल, शिक्षा, सामाजिक सरोकार और युवाओं के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने के कारण वे युवाओं के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं, कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके साथ मुलाकात की और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
आयोजन समिति ने जताया आभार
आयोजन समिति और खिलाडि़यों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग और मार्गदर्शन युवाओं के उत्साह को बढ़ाता है, उन्होंने पूर्व विधायक गुलाब कमरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से प्रतियोगिता को नई ऊर्जा और पहचान मिली है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनरेश पटेल, जिला अध्यक्ष मकसूद, शकील, नजारूस एक्का,अमर सिंह,उस्मान सहित कांग्रेस पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता,खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही अब क्षेत्र में क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया है, आगामी दिनों में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे,जिन्हें देखने के लिए खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply