रोंगटे खड़े कर देगा
कंगना की फिल्म का ट्रेलर
एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत लंबे समय में अपनी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मेकर्स की तरफ से अब कंगना की इस मूवी का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिससे ये साफ हो गया है कि भारत भाग्य विधाता साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। लेकिन कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता में मुंबई टेरर अटैक एक अन्टोल्ड स्टोरी को दर्शाया गया है, जिसका अंदाज आप इसका ट्रेलर देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
रिलीज हुआ भारत
भाग्य विधाता का ट्रेलर
कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता का निर्देशन फेमस डायरेक्टर मनोज तापडç¸या ने किया है। मंगलवार को कंगना ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भारत भाग्य विधाता का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि ये फिल्म पूरी तौर से मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले पर बेस्ड है। जिसमें एक हॉस्पिटल में मौजूद नर्स के समूह ने बहादुरी का परिचय देते हुए लोगों की जान बचाईं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार हैं, जिसे देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। भारत भाग्य विधाता का ये ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। कंगना रनौत फिल्म में अपनी किरदार में हमेशा की तरह दमदार नजर आ रही हैं, जो इस बात की गारंटी देता है कि यकीनन तौर पर उनकी ये आने वाली फिल्म सिनेमा जगत के लिए एक नई मिसाल बनेगी।
कब रिलीज होगी
भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई इसकी रिलीज के बारे में चर्चा कर रहा है। आपको बता दें कि 12 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भारत भाग्य विधाता को रिलीज किया जाएगा। कंगना के अलावा फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, और प्रिया अरुण बेर्डे जैसी अभिनेत्रियों ने भी अहम भूमिका अदा की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur