अम्बिकापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अंबिकापुर में आज विश्वविद्यालय के ऑनलाइन परीक्षा प्लेटफॉर्म ‘स्त्रत्र श्वभ्श्वस्भ्’ के संचालन एवं तकनीकी सहयोग हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी तथा के आर टेक्निकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। समझौता ज्ञापन के तहत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को ‘स्त्रत्र श्वभ्श्वस्भ्’ ऑनलाइन परीक्षा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इसके माध्यम से महाविद्यालय ष्टढ्ढ्र-1 एवं ष्टढ्ढ्र-2 परीक्षाओं का संचालन डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक महाविद्यालय को पृथक लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्रदान किया जाएगा,जिससे वे विद्यार्थियों का पंजीयन,विषयवार प्रश्न अपलोड, परीक्षा तिथि एवं समय निर्धारण तथा परीक्षा परिणाम प्राप्त करने जैसी प्रक्रियाएं ऑनलाइन संचालित कर सकेंगे। इस अवसर पर के आर टेक्निकल कॉलेज,संजय नगर के शासी निकाय के अध्यक्ष कान्त दुबे एवं उपाध्यक्ष राहुल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur