Breaking News

अम्बिकापुर@ब्याज की मांग को लेकर घर में बंद करके मारपीट,केस दर्ज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। उधार में लिए गए रुपये वापस करने गए एक व्यक्ति से ब्याज की मांग करते हुए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आहत का मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पंकज कश्यप ने जूही कश्यप से 20 हजार रुपये उधार में लिया था, जिसे वापस लौटाने के लिए 29 मई को दोपहर करीब एक बजे जूही के घर ब्र हपारा गया था। 20 हजार रुपये देने पर जूही ने ब्याज के रकम की मांग की, तो पंकज ने फिलहाल मूल रकम रख लेने के लिए कहा और ब्याज का राशि बाद में देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर जूही के अलावा रवि सहित अन्य गाली-गलौज करते हुए पंकज को घर में बंद कर दिए और जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का, डंडा से मारपीट करने लगे, जिसमें वह ज मी हो गया और नकद रकम और गले का चेन गायब हो गया। आहत की पत्नी प्रतिमा कश्यप की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 127(2), 296, 3(5), 351(3) का मामला दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

कोरिया@स्कूल में खुली अंतरिक्ष की दुनिया…कोरिया के नवाचार को राष्ट्रीय सम्मान

Share बच्चों की जिज्ञासा को मिली उड़ान,कोरिया के शैक्षणिक नवाचार को राष्ट्रीय पहचान किताबों से …

Leave a Reply