Breaking News

अम्बिकापुर@सूने मकान से नकदी जेवरात सहित दो लाख का सामान चोरी

Share

अम्बिकापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापारा में सनराइज स्कूल के पीछे सूने मकान से जेवरात, बर्तन सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी के पुराने मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घुटरापारा निवासी राकेश गुप्ता पिता अशोक शाह 34 वर्ष सब्जी बेचने का काम करता है। 9 मई को वह अपने ससुराल ग्राम एकवनी जिला कैमुर बिहार परिवार सहित शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान अज्ञात चोर 10 मई की रात करीब 11 बजे से 14 मई की सुबह 5 बजे के बीच घर के छत में सीढ़ी लगाकर, घर के अंदर घुसा और सोने का जेवरात, नकद रकम और कांस का बर्तन चोरी कर लिया। 14 मई को कृष्णा गुप्ता ने फोन करके बताया कि उनके घर का ताला टूटा है। इसके बाद वह कृष्णा गुप्ता को घर देखने के लिए कहा और 18 मई को वापस अंबिकापुर आया। घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था, और अलमारी, पेटी खुला हुआ था। सामान का मिलान करने पर अलमारी में रखा सोने का नाक का नथिया 5 नग, सोने का मंगलसुत्र लॉकेट सहित 1 नग, सोने का मांगटिका 1 नग, सोने का कान का बाली 2 सेट, नकद 9000 रुपये, पेटी में रखा कांस का परात छोटा-बडा 2 नग, कांस का 2 लोटा, कांस का गिलास 2 नग, कांस का कटोरा 2 नग, कांस का थाली 1 नग, स्टील का बाल्टी 1 नग, छोटा गंज 1 नग नहीं था। घर से चोरी गये सामान का पता लगाने की कोशिश के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर वह कोतवाली थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच में लिया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply