Breaking News

अम्बिकापुर@सडक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 मई 2026 (घटती-घटना)। करंजवार जंगल में 30 मई की रात को बाइक व स्कूटी में भीड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया थ। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वह गंगा दशहरा देखकर वापस घर लौट रहा था। जानारी के अनुसार अमलेश पिता जगदीश गोड़ उम्र 20 वर्ष ग्राम सरनापारा प्रतापपुर का रहने वाला था। वह 30 मई को बाइक क्रमांक सीजी 15 ईके 5461 से दोस्त विकास के साथ गंगा देशहरा देखने ग्राम सरहरी गया था। वहां से अमलेश अकेले वापस घर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे करंजवार जंगल में स्कूटी क्रमांक सीजी 29 एजे 1185 से भिड़ंत हो गई। हादसे में अमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की जानकारी इसके पिता को मिलने पर वह प्रतापपुर अस्ताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने अमलेश को अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सीतापुर@ तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत,मां गंभीर घायल

Share सीतापुर,31 मई 202६ (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply