-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत भकुरा के पंचायत भवन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जन-चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur