बढ़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन पर दिया जोर
-संवाददाता-
उदयपुर,31 मई 2026 (घटती-घटना)। वन परिक्षेत्र उदयपुर में पदस्थ विनोद सिंह के वनपाल से उप वन क्षेत्रपाल तथा बुधसाय राजवाड़े के वनरक्षक से वनपाल पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में रविवार को रामगढ़ स्थित चेतना शिविर में स्टार अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वन मंडलाधिकारी सरगुजा अभिषेक जोगावत एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी उदयपुर फेंकू चौबे ने पदोन्नत अधिकारियों को स्टार अलंकरण कर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। अधिकारियों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करते हुए विभाग की कार्यक्षमता को और मजबूत बनाना चाहिए। सादगीपूर्ण माहौल में आयोजित कार्यक्रम में वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश बराडे, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत राजवाड़े, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक गंगा राम शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी रामनिवास दहायत तथा परिक्षेत्र सहायक लखनपुर विश्वास दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur