Breaking News

अम्बिकापुर@डॉ.प्रयागनाथ राजवाडे को भावभीनी विदाई

Share


स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को सराहा,कर्मचारियों ने किया सम्मान…..

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 मई 2026 (घटती-घटना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा के पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. प्रयागनाथ राजवाडे के सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भफौली में किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय, जिलाध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह, ऋषिकेश कुशवाहा,किरण सोनी,सी.के. सिन्हा,डॉ. जनेश्वर सिंह, सविता शर्मा, उषा गुप्ता,अंजनी दीक्षित, अमलेन्द्र सिन्हा,सदन सिंह और बालकृष्ण पैकरा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजवाडे ने अपने लगभग 19 वर्षों के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने और स्वास्थ्य संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कई स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं। समारोह में उनके सरल, सौम्य और कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने हमेशा मरीजों और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी। उनकी सेवाओं और कार्यशैली को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस अवसर पर डॉ. राजवाडे का शॉल, श्रीफल, पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों ने उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। अपने संबोधन में डॉ. प्रयागनाथ राजवाडे ने अधिकारियों,कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें सभी का सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत सिंह मरावी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल पाण्डेय ने किया। समारोह का समापन डॉ. राजवाडे के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हुआ।


Share

Check Also

सीतापुर@ तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत,मां गंभीर घायल

Share सीतापुर,31 मई 202६ (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply