-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 मई 2026 (घटती-घटना)। सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को उठाने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जीशान खान को ‘साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंबिकापुर स्थित राजमोहनी देवी भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जन सरोकार ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें समाज सेवा, शिक्षा, मानवाधिकार, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मोहम्मद जीशान खान को ‘छत्तीसगढ़ के उभरते हुए सामाजिक कार्यकर्ता’ के रूप में सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मोहम्मद जीशान खान लंबे समय से आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। जनहित के विभिन्न मुद्दों पर उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मोहम्मद जीशान खान ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जन सरोकार ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर जनहित के लिए कार्य करें।
मोहम्मद जीशान खान ने अपने कार्यों के माध्यम से यह साबित किया है कि युवा शक्ति यदि सही दिशा में प्रयास करे तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे आगे भी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज बनकर जनसेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। यह सम्मान न केवल मोहम्मद जीशान खान की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है, बल्कि छत्तीसगढ़ में युवाओं द्वारा किए जा रहे सकारात्मक सामाजिक कार्यों की भी पहचान है। इससे अन्य युवाओं को भी समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आने और जनहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur