Breaking News

अंबिकापुर@ नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाए आपत्तिजनक प्रस्ताव देने के आरोप

Share


सीतापुर थाने में शिकायत,मामले की जांच और कार्रवाई की मांग…
अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)।
राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीतापुर नगर पंचायत चुनाव 2024-25 में पार्षद पद की प्रत्याशी रही एक महिला ने उनके खिलाफ सीतापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने नायब तहसीलदार पर अनुचित टिप्पणी करने और गलत मंशा से समय बिताने का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि नगर पंचायत चुनाव के दौरान तुषार मानिक सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उसी दौरान कथित रूप से उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े एक मामले में बातचीत के दौरान आपत्तिजनक प्रस्ताव रखा। महिला का आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध किया और बात को आगे नहीं बढ़ाया। शिकायतकर्ता के अनुसार लोक-लाज और सामाजिक कारणों से उसने उस समय किसी से इस संबंध में चर्चा नहीं की थी। हालांकि हाल के घटनाक्रम के बाद उसने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि 27 मई को राजापुर में नायब तहसीलदार और सीतापुर विधायक के समर्थकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इसी बीच महिला की शिकायत सामने आने से मामला और चर्चा में आ गया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ सरेंडर नहीं,ड्रामेबाजी कर रहे हैं विधायकः अमरजीत भगत

Share नायब तहसीलदार मारपीट प्रकरण पर पूर्व मंत्री का तंज,कहा…गिरफ्तारी देनी है तो थाने जाएंअंबिकापुर,30 …

Leave a Reply