
तेज हवा और बिजली की कडक¸ के साथ हुई जोरदार बारिश,शहर की सडक हुईं जलमग्न…
अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)। नवतपा के पांचवें दिन गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा,बिजली की कडक¸ड़ाहट और झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई तेज बारिश के कारण कई सडक¸ और निचले इलाकों में पानी भर गया।
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा,लेकिन शाम होते-होते मौसम का रुख बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। बारिश के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी जमा हो गया,जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कहीं-कहीं तेज हवा,गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि वर्तमान में नवतपा का दौर चल रहा है। ऐसे समय में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों और आमजन की चिंता भी बढ़ा दी है। प्री-मानसून की बारिश ने शहर को कूल कर दिया है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से हीटवेव की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। वहीं बेमौसम बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। कई सडक¸ों पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई। चौपाटी के पास सडक¸ पर पानी जमा होने से तालाब जैसी स्थिति बन गई। जबकि चौपाटी में कुछ ही दिन पूर्व नाली का निर्माण कराया गया है। नाली ऊपर और सडक¸ नीचे होने से बारिश का पानी सडक¸ पर ही बह रहा है। यह नगर निगम के इंजीनियर व ठेकेदारों का बुद्धिमता के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। सडक¸ पर भरे पानी से गुजरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंबिकापुर में 25 मिमी बारिश
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव आने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तीन से चार दिन पूर्व अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री पहुंच गया था,लेकिन मौसम में बदलाव आने से शनिवार का तापमान गिरकर 36.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं अंबिकापुर में 25.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कहीं-कहीं तेज हवा,गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है। वर्तमान में नौतपा का दौर चल रहा है। ऐसे समय में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों और आमजन की चिंता भी बढ़ा दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur