Breaking News

सूरजपुर@ शिवनंदनपुर चुनाव में गरमाई सियासत भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया दबाव और धमकी की राजनीति का आरोप

Share


नगर पंचायत चुनाव के बीच भाजपा का कांग्रेस पर हमला
सूरजपुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)।
शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है, भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर दबाव और धमकी की राजनीति करने का आरोप लगाया है, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस चुनाव में विकास के मुद्दों पर नहीं, बल्कि डर और दबाव की राजनीति के सहारे मैदान में उतर रही है।
भाजपा ने दिया विकास, कांग्रेस ने किया उपेक्षित- भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा देकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है, साथ ही नगर पंचायत के विकास के लिए 4.50 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है, भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस वर्षों तक क्षेत्र में सत्ता में रही, लेकिन शिवनंदनपुर विकास से दूर रहा, पार्टी नेताओं ने दावा किया कि डॉ. रमन सिंह सरकार से लेकर वर्तमान सरकार तक क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए गए हैं।
कांग्रेस गुटबाजी से जूझ रही
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी गुटबाजी से परेशान है और अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए आंदोलन कर रही है, भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार से रोकने और उन्हें डराने का प्रयास कर रही है, भाजपा नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कर झूठी शिकायतों को खारिज किया जाए और गलत रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई हो।
पूर्व विधायक और मंत्री ने भी साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है, वहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत भाजपा की देन है और भाजपा ही क्षेत्र का विकास करेगी, इस दौरान भाजपा विधायक भूलन सिंह मरावी, शिवनाथ यादव, बाबूलाल गोयल, अजय गोयल, शशिकांत गर्ग, मुकेश गर्ग और अशोक सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।
नरेंद्र जैन मामले को लेकर भाजपा का पलटवार
भाजपा नेताओं ने कहा कि 24 मई 2026 को भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय के साथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए फरसा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी, इस मामले में विश्रामपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, भाजपा का आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए कांग्रेस ने आंदोलन और धरना देकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया, साथ ही नरेंद्र जैन की पत्नी मधु जैन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं मुकेश साहू और मित्तल पांडेय के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का आरोप भी लगाया गया।


Share

Check Also

कोरिया/एमसीबी@ तरईया पुल टूटा,रास्ता बंद…अब 17 की जगह 24 किमी का सफर

Share तरईया पुल क्षतिग्रस्त,कोटाडोल-कमर्जी आवागमन पर ब्रेक कोटाडोल-कमर्जी मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित…7 सितंबर तक डायवर्जन…उल्लंघन …

Leave a Reply